{"_id":"586a55404f1c1bc6521585e1","slug":"drivers-stand-in-random-panic-ran-around","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब खड़े वाहन चालकों में अफरा-तफरी, इधर-उधर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब खड़े वाहन चालकों में अफरा-तफरी, इधर-उधर भागे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी के आदेश पर हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस
शहर में बेपटरी हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीओ सिटी/सीओ ट्रैफिक निर्मल कुमार बिष्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सीओ के आदेश पर करीब छह माह से पुलिस लाइंस में धूल फांक रही ट्रैफिक क्रेन जब सोमवार को सड़कों पर निकली तो जेल गेट रोड और चर्च के सामने रोड पर खड़े वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चालक वाहनों को लेकर मौके से भाग निकले।
शहर में आधा दर्जन से अधिक नो इंट्री प्वाइंट थे, लेकिन अफसरों और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से इन प्वाइंटों से बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे जेल, अस्पताल और मेन रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लोग जाम के झाम से घंटों जूझते रहते हैं। चालक खासतौर पर चार पहिया वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साल भर पहले ट्रैफिक के लिए क्रेन तो जिले को मिल गई, लेकिन अफसरों ने इसका उपयोग नहीं किया। नवागत सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रणनीति बनाई। इसके तहत निघासन रोड पर संकटा देवी पुलिस चौकी के पास अस्थाई डिवाइडर लगवाया। सोमवार को सीओ के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस क्रेन के साथ निकली तो जेल रोड और चर्च के सामने मार्ग पर खड़े वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी ने बताया कि हीरालाल धर्मशाला से लेकर मिश्राना पुलिस चौकी तक यातायात को वन-वे किया जाएगा। इसके अलावा निर्धारित नो इंट्री प्वाइंटों पर पुलिस तौनात होगी। जिससे बड़े वाहन नो इंट्री में प्रवेश न कर सकें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक के सभी पुलिसकर्मियों को हेलमट और रेडियम जॉकेट पहनकर ड्यूटी करने की हिदायत दी गई है।