{"_id":"6887ba530c13e1441100352c","slug":"drivers-contract-terminated-in-case-of-assault-on-time-keeper-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151861-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टाइम कीपर से मारपीट के मामले में चालक की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टाइम कीपर से मारपीट के मामले में चालक की संविदा समाप्त
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। संविदा चालक और टाइम कीपर के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। इसमें निगम ने चालक की संविदा समाप्त कर दी है। विरोध में सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ ने एआरएम महेशचंद कमल को ज्ञापन देकर चालक की संविदा बहाल करने की मांग की।
सोमवार को सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी की अगुआई में एआरएम महेशचंद कमल को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा है कि संविदा चालक श्रीकांत अवस्थी और बुकिंग लिपिक (टाइम कीपर) मोहम्मद मोबीन के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है और विवेचना लंबित है। निगम ने एक पक्षीय कार्यवाही कर चालक की संविदा समाप्त की है, जिसे कर्मचारी संघ बर्दाश्त नहीं करेगा।
चेताया कि चार दिन में अगर संविदा चालक की संविदा बहाल न की गई तो एक अगस्त को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सकारात्मक कार्रवाई न होने पर अगले दिन संगठन चक्का जाम, आमरण अनशन के लिए विवश होगा। इस मौके पर शाखा मंत्री देवेश त्रिवेदी, उमेश पांडे, हरपाल सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।