फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drip was being given by lying on the bench, SDM expressed displeasure

Lakhimpur Kheri News: बेंच पर लिटाकर चढ़ाई जा रही थी ड्रिप, एसडीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 08 Aug 2024 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Drip was being given by lying on the bench, SDM expressed displeasure
गोला  सीएचसी पर मरीजों का पर्चा करते हुए एसडीएम विनोद
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों की टीमें गठित कर जिले भर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कराया। संबंधित एसडीएम के निरीक्षण में कई जगह खामियां सामने आई हैं। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान मरीजों व तीमारदारों से अस्पताल का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव कुमार निघासन सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे तो सीमेंट की बेंच पर लिटाकर तीन मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए मरीजों को तत्काल वार्ड में शिफ्ट कराया। गोला में एसडीएम विनोद गुप्ता ने वार्डों के साथ ही दवा स्टॉक, उपस्थिति पंजिका, जच्चा-बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। गंदगी देख नाराजगी जताई और हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम के तेवर देख कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। लखीमपुर में एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने फूलबेहड़ सीएचसी का निरीक्षण किया। मोहम्मदी में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, दवा स्टॉक देखा। इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, मेडिकल स्टोर, सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध मिलीं। अधीक्षक को निर्देश दिए कि बाहर की दवा न लिखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा में एसडीएम राजेश कुमार ने ओपीडी कक्ष, पर्ची काउंटर पर मरीजों का हाल जाना। बिना यूनिफार्म के पाए जाने पर फटकार लगाई। मितौली में एसडीएम विनीत उपाध्याय ने महिला, पुरुष, शिशु वार्ड का निरीक्षण किया। प्रतिरक्षण कक्ष में कोल्ड चेन और अलार्म सिस्टम को बारीकी से देखा।

पलिया में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से वार्ता की। लखीमपुर में एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने फूलबेहड़ सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed