फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dress code implemented in ITI, entry without uniform banned

Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में लागू हुआ ड्रेस कोड, बिना यूनिफॉर्म प्रवेश पर लगी रोक

Mon, 29 Sep 2025 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dress code implemented in ITI, entry without uniform banned
आईटीआई कॉलेज में ड्रेस कोड में मौजूद छात्र छात्राएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। राजापुर स्थित आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इस सत्र से सभी के लिए नियम का सख्ती से पालन कराए जाने की बात कही जा रही है। संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि कई बार बाहर के युवक-युवतियां काॅलेज परिसर में आ जाते थे, वहीं कई स्कूली बच्चे बीच में ही छुट्टी लेकर घर चले जाते थे। फिलहाल काॅलेज में अनुशासन बना रहे इसको लेकर यह नियम लागू किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक संस्थान में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए कोई भी ड्रेस कोड नहीं था। ऐसे में प्रशिक्षण संस्थान में बाहरी लोग भी आ जाते थे। हालांकि परिसर में प्रवेश के दौरान गेट पर इंट्री तो होती है लेकिन छात्र-छात्राएं आईटीआई के हैं या नहीं इसका पता लगाने में काफी दिक्कतें होती थीं। परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश न हो, समय से पहले कोई भी छात्र कॉलेज परिसर से बाहर न जाए इसको लेकर इसी सत्र से छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि छात्रों के लिए पिंक कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट निर्धारित की गई है। वहीं छात्राओं के लिए पिंक कुर्ता, काला पैजामे के साथ ही ब्लैक दुपट्टा निर्धारित है। कहा कि कॉलेज के 70 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं यूनिफार्म में ही कॉलेज आ रहे हैं। वहीं कर्मचारियों को भी ड्रेस कोड का पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। आने वाले कुछ दिनों के भीतर सभी बच्चे यूनिफार्म में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed