{"_id":"66e9c611e26169c679086564","slug":"drain-construction-work-started-after-two-months-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-129249-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो महीने बाद शुरू हुआ नाला निर्माण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो महीने बाद शुरू हुआ नाला निर्माण का काम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आर्य कन्या चौराहे पर दो माह से खुदे पड़े नाले का निर्माण कार्य नगर पालिका ने शुरू करा दिया है। खुदा पड़ा नाला हादसों की वजह बन रहा था। निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी को सड़क पर डालने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश से मुख्य बाजार की सड़कें तालाब बन गईं थीं। खपरैल बाजार, सराफा बाजार आदि स्थानों पर पानी भर गया था। उस समय पालिका ने आर्य कन्या चौराहे पर दो स्थानों पर नाला खोदकर जल निकासी की व्यवस्था की थी। चौराहे पर खोदे गए नाले से करीब चार से पांच फुट गहरे गड्ढे हादसोें की वजह बन रहे थे। वहीं बाजार मेें जाम की स्थिति भी बन रही थी।
खोदकर सड़क पर डाली गई मिट्टी से लग रहा जाम
निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार ने नाले की खोदाई कर मिट्टी सदर बाजार और आर्य कन्या कॉलेज के रास्ते पर डाल दी है। सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा होने से मंगलवार को लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई बार जाम की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन
आर्य कन्या चौराहे पर खोदे गए नाले के दो गड्ढों पर स्लैप डाला जाएगा। साफ-सफाई के लिए चैंबर बनाया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सब्जी मंडी में खोदे गए नाले का काम कराया जाएगा। आर्य कन्या चौराहे पर सात लाख की लागत से काम कराया जा रहा है। - संजय कुमार, ईओ, नगरपालिका, लखीमपुर