{"_id":"6990b4ea809a888aac093ec7","slug":"drain-construction-stuck-in-objections-water-drainage-in-danger-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-168247-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आपत्तियों में फंसा नाला निर्माण, जलनिकासी पर मंडराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आपत्तियों में फंसा नाला निर्माण, जलनिकासी पर मंडराया संकट
Sat, 14 Feb 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
रमियाबेहड़ के गांव लक्खनपुरवा में नाला निर्माण के लिए खोदाई के बाद बंद पड़ा काम। संवाद
रमियाबेहड़। ब्लॉक क्षेत्र के लक्खनपुरवा गांव में जिला पंचायत की तरफ से बनवाया जा रहा नाला कई महीनों से अधूरा पड़ा है। खेतों के सामने खोदाई के बाद निर्माण रुक जाने से किसानों और ग्रामीणों को जल निकासी न होने पर जलभराव का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
करुणा शंकर, इंद्रेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, लव कुमार, मंजीत, श्याम प्रकाश, अमित वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग निर्माण में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत की ओर से बताया गया कि आपत्तियों के चलते काम रुका है। एसडीएम को पत्र लिखकर पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कराने का अनुरोध किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल पैमाइश कर चुके हैं और नाला 14 मीटर की निर्धारित चौड़ाई में ही बन रहा है, फिर भी निर्माण नहीं होने दिया जा रहा।
विज्ञापन
एएमए जागन सिंह ने बताया कि 20 लाख रुपये की लागत से 647 मीटर नाला बनाया जाना है। दो माह पहले शुरू हुए कार्य में 150 मीटर निर्माण हो चुका है। शेष कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।