फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Parinirvan Day Remembered. Ambedkar

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. अंबेडकर

Tue, 06 Dec 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 06 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Dr. Parinirvan Day Remembered. Ambedkar
परिनिर्वाण दिवस - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी ने किया समरसता सहभोज का कार्यक्रम
विज्ञापन

बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मंगलवार को जिले में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने बाबा साहब की मूर्ति को माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण करते हुए मालिन बस्ती में सहभोज का आयोजन किया।
भाजयुमो के पदाधिकारी मंगलवार को जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई के नेतृत्व में डॉ.अंबेडकर पार्क में एकट्ठा हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा को माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई,  जिला महामंत्री प्रशांत राजवंश, रमेश चंद्र मिश्रा, सुमित मिश्रा, आशू मिश्रा, प्रताप बाल्मीक, विजय शुक्ला रिंकू, कुलभूषण सिंह, शिवा शुक्ला, पुष्पा सिंह, अनिल मिश्रा, उमेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाकर उन्हें याद किया और उनके परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए पौधरोपण किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मालिन बस्ती में सामाजिक समरसता सहभोज का आयोजन भी किया। इस दौरान जिला संयोजक अर्पूवम मिश्रा, प्रशांत, स्वप्रिल शुक्ला, शुभम राठी, सर्वेश तिवारी, प्रभात शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे। अपना दल के पदाधिकारियों ने भी इस मौके पर बाबा साहब को याद किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गोकरन प्रसाद चौहान मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष डॉ.शिव सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र को माला पहनाई और उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान सभा के सदस्य डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा के साथ मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही समतामूलक समाज की स्थापना में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी, पूर्वमंत्री माया प्रसाद, सुजीता कुमारी, संजय चौधरी, अंजुम कद्र उस्मानी, रवि गोस्वामी, संतोष शर्मा, कुसुमलता बरनवाल और मीरा ने विचार रखे। इस मौके पर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को भी श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर सत्यधर गुप्ता, रामू रस्तोगी, नवीन पांडेय, शशांक शर्मा, वरुण चौधरी, लतीफ आजम, राजेश राज, रामपाल शाक्य, नियामत अली, महेश गुमानी, हफीज खां, संजीव मिश्र, श्रीकांत गौतम, सोनू कनौजिया, पुनीत नारायण, विपिन विहारी शुक्ला, लल्ला राज, दिलीप पासवान, संदीप पुजारी, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed