फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Ambedkar's statue vandalized in Nandapurwa, angering villagers

Lakhimpur Kheri News: नंदापुरवा में डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 06 Jun 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue vandalized in Nandapurwa, angering villagers
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के नंदापुरवा गांव में शुक्रवार को अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम निघासन राजीव निगम और सीओ निघासन शिवम कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मूर्ति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article