फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Ambedkar's Parinirvan Day

डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

Sun, 06 Dec 2015 11:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 06 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's Parinirvan Day
भाजपा और कांग्रेस सहित कई संगठनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। यहां बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई तथा संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर की भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में आयोजित परिनिर्वाण दिवस में संगठन चुनावों की समीक्षा करने आए जिला चुनाव प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि समता मूलक समाज निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका रही है। भाजपा डॉ. अंबेडकर के सर्वव्यापी, सर्वग्राही और सर्वस्पर्शी लक्ष्य को लेकर चल रही है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्याम जी पांडे, सुधा शर्मा, डॉ. मौनी, उमाशंकर मिश्रा, आशू मिश्रा, मनोज वर्मा, संजय मिश्रा, कुमुदेश शंकर शुक्ला, जगदीश शर्मा, भाजयुमो के अनुपम अवस्थी और प्रशांत राजवंश सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी ने भी पुण्यतिथि मनाई इसमें नगर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा था कि जाति, धर्म, वर्ण, संप्रदाय और लिंगभेद आदि शोषणकारी प्रवृत्तियों के प्रति समाज को आगाहकर पूर्वाग्रहों से मुक्त करने की कोशिश ईमानदारी से की जानी चाहिए। यहां सुरजीता कुमारी और रवि गोस्वामी ने कहा कि आज डॉ. अंबेडकर के पद चिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में रविंद्र त्रिपाठी, मंजीत कौर, नीरज वाजपेयी, लतीफ आजम,  लाल मोहम्मद, सत्यधर गुप्ता, अंकिता शुक्ला, पंकज शुक्ला और विभू अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित थे। शहर के मोहल्ला कमलापुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अलीगंज रोड स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां आरएसएस के जिला प्रचारक डॉ. आनंद ने उन्हें राष्ट्र का गौरव और महान समाजसेवी बताया। इस मौके पर वरुणदेव पांडे, शुभम राठी, सत्यजीत रावत, धर्मेंद्र, निखिल, अनुराग, अमित, करन, शोभितम, योगेश और हिमांशु सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद पटेल, अशोक सक्सेना, यूसुफ अली, शफी आगा, नवनीत अग्निहोत्री, राकेश विश्वकर्मा, सर्वेश वर्मा, मोहम्मद मुश्ताक, पंकज वर्मा, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

मोहम्मदी। प्राकृतिक आपदा पीड़ित सहायतार्थ समिति मोहम्मदी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री पुष्पराज गुप्ता और कोषाध्यक्ष अंकित मिश्रा ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, कन्हैया, लालवीर दिनकर, ज्योतिर्मय बरतरिया, शिवम गुप्ता, आलोक मेहरोत्रा, देवेश वाजपेयी, हरभजन सिंह, कोविद वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed