फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dozens of students missed their exams in Bijua and staged a sit-in protest

Lakhimpur Kheri News: बिजुआ में दर्जनों छात्रों की परीक्षा छूटी, दिया धरना

Wed, 18 Feb 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dozens of students missed their exams in Bijua and staged a sit-in protest
बिजुआ में धरना देते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते ​कवि।
भीरा। बिजुआ स्थित जानकी देवी इंटर कॉलेज में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब इंटरमीडिएट के दर्जनों छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र न मिलने से वे परीक्षा देने से वंचित रह गए। इसके विरोध में छात्रों ने कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार से शुरू हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने पहुंचे छात्रों ने आरोप लगाया कि पूरी फीस जमा करने और उपस्थिति पूर्ण होने के बावजूद उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। परीक्षा छूटने से आक्रोशित छात्र-छात्राएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर भीरा थाना प्रभारी रोहित दूबे मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। एबीवीपी के विभाग संयोजक अजय पांडेय ने जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद मिश्रा को पूरे मामले से अवगत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अभिनव श्यामजी, जिला संगठन मंत्री सत्यम दूबे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सचिन राज, हेमंत वर्मा, दिनेश कुमार, शौमय शुक्ला, ऋषभ कुमार, सुधीर कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed