{"_id":"5fad783f8ebc3ee3e87c5a41","slug":"dooj-lakhimpur-news-bly4267476176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद भाइयों की इस बार दूज न कर पाने का बहनों का रहेगा मलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद भाइयों की इस बार दूज न कर पाने का बहनों का रहेगा मलाल
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
जेल डेस्क पर सामान की जांच करते जेल अधीक्षक
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
लखीमपुर खीरी। कोरोना के कारण जिला जेल में बंद भाइयों को मुंह मीठा न करा पाने का बहनों के दिल में काफी मलाल है, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा दी गई छूट पर खुशी भी जाहिर की है। गुरुवार को पहले दिन बहनों और उनके परिवार के करीब 88 लोगों ने रोली-अक्षत का लिफाफा और अन्य सामान जिला जेल की हेल्प डेस्क पर जमा किया।
विज्ञापन
जिला कारागार परिसर में बनाई गई हेल्प डेस्क पर रोली, अक्षत आदि सामान जमा करने आईं चफरिया निवासी सोमवती, कोतवाली तिकुनियां के गांव तकियापुरवा निवासी मीना देवी आदि ने बताया कि उन्हें इस बात का मलाल है कि साल भर का त्योहार है। इसके बाद भी वह अपने हाथों से भाई को टीका कर मुंह मीठा नहीं करा पा रही हैं, लेकिन जेल प्रशासन ने जो छूट दी है। इससे उन्हें खुशी भी है। कम से कम भाई को रोली, अक्षत और अन्य सामान तो मिलेगा। जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि पहले दिन करीब 88 लोगों ने आकर हेल्प डेस्क पर रोली, अक्षत और सामान जमा किया है। यह सामान 16 नवंबर को बंदियों को उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।