{"_id":"62a4ea89ed927a3d012aedfe","slug":"donate-blood-the-risk-of-heart-disease-will-be-reduced-lakhimpur-news-bly487957045","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान करिए... दिल की बीमारी का खतरा कम होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान करिए... दिल की बीमारी का खतरा कम होगा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 14 जून को रक्तदान दिवस है। यह दिन जरूरतमंद की जान बचाकर महादानी बनने का है, क्योंकि एक यूनिट रक्त का दान किसी का जिंदगी दे सकता है। जिले में तमाम ऐसे लोग हैं जो नियमित रक्तदान कर लोगों के घर परिवार में खुशियां लाने का काम कर रहे हैं। तमाम ऐसे भी लोग हैं जो भ्रांतियों के चलते रक्तदान करने से झिझकते हैं।
रक्तदान करना सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसके तमाम फायदे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित रक्तदान करने से आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा कम होता है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया बताते हैं कि रक्तदान करने से न सिर्फ किसी जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य के खतरों को भी कम किए जा सकता हैं।
हालांकि लोगों में खून देने से शरीर में कमजोरी आने और इसकी कमी काफी दिन में पूरी होने जैसी तमाम भ्रांतियां है। रक्तदान करने से न तो कमजोरी आती है और न ही इसकी कमी पूरी होने में लंबा समय लगता है। नियमित रक्तदान करने से दिल संबंधी बीमारियां होने का खतर कम हो जाता है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल आकर बनें महादानी - अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से इस बार भी जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में 14 जून को रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवन देने का काम करें। इसके लिए 9654263694 एवं 9368724161 पर फोन कर पंजीकरण करा सकते हैं।