फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   child hid in sugarcane field While going to school in Fardhan of Lakhimpur Kheri

स्कूल के डर ने ये क्या कराया?: विद्यालय जाते समय गन्ने के खेत में छिपा बच्चा, पुलिस से छात्र ने बताई सच्चाई

Sat, 27 Aug 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 01:09 AM IST
सार

खोजबीन में बच्चे ने मिलने के बाद पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पढ़ना नहीं चाहता है। फिर भी उसके घर वाले उसे जबरन स्कूल भेजते हैं। शुक्रवार को भी जबदस्ती स्कूल भेजा था, इसलिए वह खेत में छिप गया था। भूख व प्यास लगने पर वह बाहर निकला था।

विज्ञापन
child hid in sugarcane field While going to school in Fardhan of Lakhimpur Kheri
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखीमपुर खीरी के फरधान में स्कूल जाते वक्त लापता हुआ 12 वर्षीय बालक गन्ने के खेत में छिपा मिला। बालक ने बताया कि उसे स्कूल न जाना पड़े, इसलिए वह खेत में छिप गया था।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुकुंदीपुर निवासी ग्रामीण का 12 वर्षीय बेटा एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। शुक्रवार की सुबह परिजन ने उसे साइकिल से स्कूल भेजा था। लेकिन कुछ देर बाद उसकी साइकिल व बैग पुरैना गांव के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। रास्ते की तरफ से गुजरते वक्त वहां पर साइकिल और बैग देख परिजन दंग रह गए। स्कूल में जानकारी लेने पर पता चला वह स्कूल पहुंचा ही नहीं। इस बीच आसपास क्षेत्र में बच्चे के अपहरण होने की सूचना फैल गई।

विज्ञापन

परिजन ग्रामीणों की मदद से आसपास खोजबीन करने लगे। लेकिन छात्र का कहीं पता न चलने पर पिता पुता ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र के गायब होने की सूचना दी। एसओ अनिल कुमार सैनी ने तत्काल रिपोर्ट दर्जकर थाने की कई टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बालक की तलाश शुरू की।

पुलिस के एक घंटा मशक्कत करने के बाद छात्र को पुरैना गांव के पास गन्ने के खेत और जंगल के बीच से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया वह पढ़ना नहीं चाहता है। फिर भी उसके घर वाले उसे जबरन स्कूल भेजते हैं। शुक्रवार को भी जबदस्ती स्कूल भेजा था, इसलिए वह खेत में छिप गया था। भूख व प्यास लगने पर वह बाहर निकला था। एसओ ने बताया लड़के की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जिसके बाद बालक मिला है। जिसे समझा-बुझाकर परिजन के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed