फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dogs roamed around holding a newborn baby in their mouth, villagers buried it

Lakhimpur Kheri News: नवजात शिशु को मुंह में दबाकर घूमते रहे कुत्ते, ग्रामीणों ने दफनाया

Sun, 22 Oct 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dogs roamed around holding a newborn baby in their mouth, villagers buried it
संपूर्णानगर। इलाके के मझरा पश्चिम में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात शिशु को फेंक दिया गया। जिसका शव कुत्ते मुंह में दबाकर घूमते रहे। कुछ ग्रामीणों की जब इसपर नजर पड़ी, तो उन्होंने कुत्तों के चंगुल से शव को छुड़वाकर दफन कराया है।
विज्ञापन


मंझरा पश्चिम में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, कुछ कुत्ते एक नवजात शिशु का शव लेकर दौड़ते दिखाई दिए। कुत्ते सड़क से गांव की तरफ आ पहुंचे। यह देखकर ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड से नवजात शिशु के शव को छुड़वाते हुए उसको दफन कराया है।
विज्ञापन

मझरा पश्चिम के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीतू सिंह ने बताया कि ग्रामसभा के प्रतापनगर मजरा से यह जानकारी मिली थी कि एक नवजात शिशु का शव कुत्ते लेकर घूम रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे दफन कराया। शिशु का शव कहां से आया और कौन छोड़ गया, इसके बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed