{"_id":"651470e0df0f0d29360624ac","slug":"dog-biting-500-people-every-day-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-6665-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 500 लोगों को हर दिन काट रहा कुत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 500 लोगों को हर दिन काट रहा कुत्ता
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कुत्ता काटने के बाद एआरवी लगवाता युवक
लखीमपुर खीरी। जिले में शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्तों की भरमार है। इनकी बढ़ती आबादी जिलेवासियों के लिए मुसीबत बन रही है। आए दिन यह कुत्ते किसी न किसी को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल में रोजाना पांच सौ से अधिक लोग एआरवी लगवाने के लिए पहुंचते हैं। जिले में 80 प्रतिशत से अधिक घटनाएं आवारा कुत्तों के काटने की हैं, लेकिन कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी का अभियान महज फाइलों में ही कैद होकर रह गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि पागल कुत्ते के काटने पर रैबीज के लक्षण तत्काल नजर आने लगते है, लेकिन सामान्य कुत्ते के काटने पर रैबीज कई साल बाद भी अपना असर दिखा सकता है। इसलिए कुत्ता घरेलू हो या फिर आवारा, पागल हो सामान्य, बिना देर किए समय पर अस्पताल आकर रैबीज की वैक्सीन लगवानी चाहिये। कहा कि तमाम लोग लापरवाही बरतकर वैक्सीन लगवाने के बजाए झाड़फूंक कराने में लगे रहते हैं। जबकि ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है
इन नंबरों पर करें संपर्क
टोल फ्री नंबर-18001805145
सीएचसी- पहली- दूसरी- तीसरी
निघासन-141-90-70
फूलबेहड़-120-110-45
बिजुआ- 175-175-175
मितौली-303- 167-128
गोला-116-83-66
पलिया-547
पसगवां-306-78- 54
जिले में कुत्तों की संख्या-11907
लखीमपुर- 807
धौरहरा- 226
गोला- 1857
मोहम्मदी-2142
निघासन- 2632
पलिया-4243
.......
कुत्ता काटने पर वैक्सीन की चार डोज लगती हैं। इसमें जिस दिन कुत्ता काटता है उस दिन पहली और फिर तीसरे दिन दूसरी, सातवें दिन तीसरे और 28वें दिन चौथी डोज।
विज्ञापन
- एके कनौजिया फार्मासिस्ट जिला अस्पताल
....
सुबह आठ से 11 बजे तक जिला अस्पताल में एआरवी वैक्सीन लगाई जाती है। अस्पताल में पर्याप्त वैक्सीन मौजूद हैं।
- डॉ. संतोष मिश्रा प्रभारी जिला अस्पताल
......
कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए पशु चिकित्साधिकारी से बात हुई है। एक दो दिन में अभियान चलाकर इनकी नसबंदी कराई जाएगी।
संजय कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लखीमपुर