फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dog bite

पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काट कर किया घायल

Thu, 07 Jan 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
dog bite
बांकेगंज सीएचसी में भर्ती पीड़ित। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। पांच किलोमीटर दूर हरदुआ और जटपुरा गांव में घुसे एक पागल कुत्ते ने बालक-बालिका समेत पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बाद में बमुश्किल लोगों ने उसे गांव से खदेड़ा।
विज्ञापन

हरदुआ ग्राम में बुधवार सुबह करीब दस बजे एक पागल कुत्ते ने घर के सामने बैठे मनीष (22), सर्वेश (30) और राधिका (10) को हमला कर घायल कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को बमुश्किल खदेड़ा। इसके बाद पागल कुत्ता जटपुरा गांव में पहुंचा और आठ वर्षीय बालक आयुष को काट कर घायल कर दिया। इस बीच उधर से गुजर रहे गजाधरपुर निवासी शिवलाल (36) को भी उसने हमला कर गंभीर घायल किया। सभी घायलों को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। एक ही दिन में आधे घंटे के अंतराल में पागल कुत्ते के पांच लोगों के काटने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

.
कुत्ता काटने का उलाहना देने पर दंपती को पीटा, तहरीर दी
सुंदरवल। कुत्ते के काटने का उलाहना देना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि उलाहना देने पर कहासुनी के बाद कुत्ते के मालिक ने लात घूंसों से पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्गर खुर्द निवासी कुशुमकली (45 ) ने बताया कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति के घर पला कुत्ता रास्ते पर निकलने वालों को दौड़ा लेता है। बुधवार सुबह जब वह रास्ते से जा रहीं थीं, इस बीच कुत्ते ने उन्हें काट लिया। जिस पर भड़की महिला कुत्ते के मालिक को उलाहना देने पहुंची । आरोप है कि इसी दौरान कुत्ते का मालिक आग बबूला हो गया और उसकी पिटाई कर दी।

चीख पुकार सुनकर जब पति मौके पर पहुंचे तो उनको भी दौड़ा लिया। पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed