फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dog attacks spark panic in villages, risk of rabies spreading among animals

Lakhimpur Kheri News: कुत्ते के हमले के बाद गांवों में दहशत, पशुओं में रेबीज फैलने का खतरा

Thu, 28 May 2026 10:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 28 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dog attacks spark panic in villages, risk of rabies spreading among animals
उमाशंकर मिश्रा निवासी ढ​खिया
मितौली। क्षेत्र के छह गांवों में कुत्ते के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। दो दिनों में करीब 19 लोगों को काटकर घायल करने वाले खूंखार कुत्ते ने कई बकरी, भैंस व अन्य पशुओं को भी घायल किया था। इससे पशुओं में रेबीज फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पिपरा गांव निवासी मूलचंद चौकीदार ने बताया कि वह खेत की मेड़ पर बैठे थे तभी अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया और दोनों हथेलियों में गहरे घाव हो गए। इसी गांव की सात वर्षीय हिमांशी ने बताया कि वह रास्ते में खेल रही थी तभी पीछे से आए कुत्ते ने काट लिया। बिट्टो देवी ने बताया कि उनका नाती खेत की ओर जा रहा था, कुत्ते ने पैर में काट लिया।
विज्ञापन

गांव कुस्तौल के आदर्श कुमार ने बताया कि वह घर के बाहर बैठा था, कुत्ते ने काट लिया। हसनपुर निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह भैंस चराने जा रहे थे, तभी कुत्ते ने उनकी उंगलियों में काट लिया। रौतापुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह खेत में सिंचाई कर रहे थे, पीछे से आए कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढखिया निवासी उमाशंकर मिश्र ने बताया कि खेतों की ओर जाते समय कुत्ते ने काट लिया। जलालपुर गांव में बकरी चरा रही एक बुजुर्ग महिला को भी कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ते ने सबसे ज्यादा पशुओं को नुकसान पहुंचाया है। कई बकरियों और भैंसों के शरीर पर गहरे घाव हैं। पशुपालकों का कहना है कि अगर समय रहते एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगी तो पशुओं की हालत बिगड़ सकती है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि टीम को गांवों में भेजकर घायल पशुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही सभी प्रभावित पशुओं को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाएगी।

उमाशंकर मिश्रा निवासी ढखिया

उमाशंकर मिश्रा निवासी ढखिया

उमाशंकर मिश्रा निवासी ढखिया

उमाशंकर मिश्रा निवासी ढखिया

उमाशंकर मिश्रा निवासी ढखिया

उमाशंकर मिश्रा निवासी ढखिया

उमाशंकर मिश्रा निवासी ढखिया

उमाशंकर मिश्रा निवासी ढखिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed