फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctors removed the foot march

डॉक्टरों ने निकाला पैदल मार्च

Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Doctors removed the foot march
हत्या का विरोध - फोटो : अमर उजाला
डॉ. बंसल की हत्या का विरोध, सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी कानून बनाने की मांग की

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को जिला सचिव के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. रूबी मेहता ने की। बैठक में सर्जन डॉ. एके बंसल की हत्या पर नाराजगी व्यक्त की और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. रूबी मेहता ने कहा कि सर्जन डॉ. एके बंसल की हत्या से डॉक्टरों में भय व्याप्त है, वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि दु:ख की घड़ी में संघ डॉ. बंसल के परिवार के साथ है। वहीं सचिव डॉ. संजीव भल्ला ने कहा कि इस घटना से डॉक्टरों में भय और नाराजगी है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो डॉक्टर राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ने के लिए विवश होंगे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संस्था के लोगों ने पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा की मांग की  और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर डॉ. प्रदीप मेहता, डॉ. दिनेश दुआ, डॉ. पवन गर्ग, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. एसपी वर्मा, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. आरसी पांडे, डॉ. रूपक टंडन, डॉ. रोचक टंडन, डॉ. अभिलाषा सिंह, डॉ. नीरजा सिंह, डॉ. सुबोध शुक्ला, डॉ. राधा टंडन, डॉ. एमआर खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed