फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Doctors are ready to give affidavit by Monday

Lakhimpur Kheri News: सोमवार तक शपथ पत्र देने के लिए तैयार हुए चिकित्सक

Sat, 31 May 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Doctors are ready to give affidavit by Monday
जिला अस्पताल में चिकित्सकों से बात करतीं प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
ओयल। बीते दिनों जिला अस्पताल में दो युवकों के पकड़े जाने के बाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने चिकित्सकों से शपथ पत्र मांगा था। ऐसा न करने पर वेतन रोकने के आदेश दिए थे। इस पर चिकित्सकों ने नाराज होकर आंदोलन पर जाने की बात कही थी। हालांकि अब चिकित्सकों ने सोमवार तक शपथ पत्र देने की बात कही है। इसके बाद मामला निपट गया है।
विज्ञापन


शनिवार को प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. आरके कोली की मौजूदगी में संकाय सदस्यों के साथ बात की। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ईएनटी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शपथ पत्र मांगे जाने का उद्देश्य गलत लिया गया। सभी चिकित्सक सोमवार तक अपना शपथ पत्र उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि शपथ पत्र प्राप्त होते ही मई का वेतन दे दिया जाएगा। इसके अलावा ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगवाने के लिए 40 सिक्योरिटी गार्डों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगवाई जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति के ओपीडी कक्ष में पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed