{"_id":"68b72cacb910c1d6fc071290","slug":"doctor-accused-of-cheating-230-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154709-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर पर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी का आरोप
विज्ञापन
धौरहरा (खीरी)। धौरहरा सीएचसी में तैनात रहे एक डॉक्टर पर एक व्यक्ति ने पत्नी को नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख तीस हजार ठगी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव दरिहलपुरवा खरवहिया निवासी रामदेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व धौरहरा सीएचसी में तैनात डॉ. कृष्ण कुमार रंजन निवासी कृष्णानगर लखनऊ ने अपनी जरूरत बताकर 2,30,000 रुपये खाते में डलवा लिए। बाद में उनका स्थानांतरण रामपुर के महिला अस्पताल में हो गया।
जब उसने अपने रुपये मांगे तो डॉक्टर ने उसकी पत्नी को नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। काफी दिनों बाद भी जब उसकी पत्नी की नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर डॉक्टर ने गालीगलौज करते हुए गुंडों से पिटवाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।