फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Do not take yourself painkiller drugs'

‘स्वयं ने लें दर्द निवारक दवाएं’

Mon, 09 Feb 2015 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Feb 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
"Do not take yourself painkiller drugs'
प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ‘प्राइमेडिकॉन’ का आयोजन किया गया। यहां लखनऊ से आए डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों पर चर्चा की तथा आवश्यक उपाय बताए। इस बात का आह्वान किया गया कि किसी भी हालत में स्वयं दर्द निवारक दवाएं न लें।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ से आए चंदन ग्रुप के चेयरमैन डॉ.अमर सिंह और डॉ. रामपाल सिंह ने मां सरस्वती और भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। रामपाल सिंह ने शहर के मां संकटादेवी मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डाला। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.संदीप कपूर ने बताया कि हड्डी की समस्या से ग्रसित लोग खानपान का ध्यान रखें तथा वजन न बढ़ने दें। स्वयं दर्द निवारक दवाओं को न लें। उन्होंने बताया कि अब घुटने, कूल्हे और कंधों का प्रत्यारोपण लखनऊ में संभव है। न्यूरोलाजिस्ट दिनकर कुलकर्णी ने बताया कि सिरदर्द को नजरंदाज न करें। उन्होंने बताया कि अधिकतर सिरदर्द धूम्रपान, तनाव और अत्यधिक शराब के सेवन से होता है। डॉ.सुनीता चंद्रा ने बांझपन के बारे में बताया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष डॉ.अजय विक्रम चंदेल, डॉ.केके मिश्रा, डॉ.रोचक टंडन, डॉ.रूपक टंडन, डॉ.दिनेश दुआ, डॉ.रमेश मेहरोत्रा, डॉ.संजीव भल्ला और डॉ. एबी सिंह गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed