फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Do not stare at the bright light of firecrackers continuously, it is dangerous for the eyes

Lakhimpur Kheri News: पटाखे की तेज रोशनी को लगातार न देखें, आंखों के लिए खतरा

Sat, 18 Oct 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Do not stare at the bright light of firecrackers continuously, it is dangerous for the eyes
लखीमपुर खीरी। दिवाली में आतिशबाजी एक आनंददायक हिस्सा होता है, जो सभी में खुशी की भावना भरता है। खासकर बच्चे पटाखे देखकर खुश हो जाते हैं, लेकिन ये आंखों के लिए गंभीर खतरे पैदा कर सकते हैं। साथ ही पटाखों से निकलने वाला धुआं त्वचा और सांस संबंधी बीमारियों को भी बढ़ा देता है। चिकित्सकों का कहना है कि आतिशबाजी के दौरान सांस के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि पटाखों से निकलने वाला धुआं फेफड़ों के रोगियों, अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों पर ज्यादा असर करता है। दीपावली के बाद ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी रहती है। इसलिए ऐसे रोगियों, बुजुर्ग व बच्चों का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम वर्मा ने बताया कि पटाखे जलाने के दौरान लगातार तेज रोशनी की तरफ न देखें। अगर आंख लाल हो या कोई कण पड़ जाए तो ठंडे पानी से धुले। आंख को रगड़े नहीं। अगर धुंधला दिखे या अधिक दिक्कत हो तो चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभलकर खाएं मिठाई, बिगड़ सकती है सेहत

दीपावली व भाई दूज को लेकर बाजार में मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। बाजार में आईं तरह-तरह की मिठाइयां लोगों की जुबान पर मिठास घोलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि अधिक मिठाई व तली-भुनी चीजें खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। जिला अस्पताल के जेरियाटिक फिजिशयन डॉ. शिखर वाजपेयी ने बताया कि मधुमेह रोगी मीठा खाने से बचें। अन्य लोग भी अधिक मात्रा में मीठा न खाएं। तले-भुने पदार्थ से भी परहेज करें, जिनका कॉलेस्ट्राल बढ़ा हुआ है और किडनी या लिवर के रोगी हैं, तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। पौष्टिक, संतुलित और ताजा आहार लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। अगर कोई समस्या है तो खुद ही दवा न खाएं, बल्कि कुशल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed