फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dne of the city is covered by fog in the morning

धने कोहरे से लिपटी रही शहर की सुबह

Sun, 24 Jan 2016 05:12 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 24 Jan 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
Dne of the city is covered by fog in the morning
पिछले एक सप्ताह से चल रहे शीतलहर के बाद शनिवार और रविवार को घूप निकलने से मामूली राहत मिली। गुनगुनी धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं का दौर रविवार को भी जारी रहा। सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाने से हेड लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। बर्फीली हवाओं के कारण सुबह और शाम काफी गलन रही। लोगों को ठंड से बचाव के अलाव, हीटर या ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 16.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में यह बढ़ोतरी धूप निकलने के चलते हुई है। इसके बावजूद सुबह-शाम होने वाली भीषण ठंड के कारण लोग बुरी तरह बेहाल है। लगातार दो दिनों से धूप निकलने के कारण बाजार में रौनक बढ़ गई है लेकिन शाम होते ही ठंड के कारण लोग घरों में दुबक जाते हैं। भीषण ठंड के कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

सुबह अपने गांवों से मजदूरी करने के लिए आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। दिन भर इधर उधर अपना समय गुजारते हैं। रात को कूड़ा करकट इकट्ठा कर अलाव के सहारे अपनी रात काटने को मजबूर हैं। प्रशासनिक स्तर से अभी तक अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। कंबल वितरण का काम भी ठप सा है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ईसानगर, धौरहरा और तिकुनियां क्षेत्रों के बाढ़ और कटान से विस्थापित पीड़ित खुले आसमान के नीचे बर्फीली हवाओं के थपेड़े झेलने को मजबूर हैं। उनको अभी तक छत भी नसीब नहीं हो पाई है। सड़क किनारे झिल्लियां तान कर वह किसी तरह गुजर-बसर कर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ और दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रहने की आशंका है। इधर कोहरे ने भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। यह कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो  रहा है जबकि कोहरे से सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed