{"_id":"57d2ee384f1c1b3d3b31afb9","slug":"dm-was-the-best-district-agriculture-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को मिला सर्वोत्तम जिला कृषि पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को मिला सर्वोत्तम जिला कृषि पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
dm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश और हरियाणा के राज्यपाल ने दिया सम्मान
भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद द्वारा नई दिल्ली में हुए सम्मान समारोह में सर्वोत्तम जिला कृषि पुरस्कार के लिए चयनित लखीमपुर खीरी के डीएम आकाशदीप एवं उपकृषि निदेशक डॉ शिव कुमार केसरी को सम्मानित किया गया है। शाहजहां हाल-ताज पैलेस में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक और हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, हरियाणा राज्य के कृषि मंत्री राज्यसभा के उपसभापति डॉ. पीके कुरियान समेत भारत की कई हस्तियां भी उपस्थित रहीं। इस सम्मान समारोह में भारत के 17 राज्यों ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल राम नाईक ने डीएम आकाशदीप को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया है। कृषि विभाग के बेहतर कार्यो और नई तकनीक को किसानों तक पहुंचाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।