{"_id":"5a58b9114f1c1bf7408b4687","slug":"dm-take-heed-of-swachta-mission-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारू क्षेत्र का दौरा कर डीएम ने जानी विकास की हकीकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारू क्षेत्र का दौरा कर डीएम ने जानी विकास की हकीकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
dm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम शैलेंद्र सिंह ने थारू क्षेत्र के पुरैना और धुसकिया गांव का दौरा किया। डीएम ने पुरैना में बनी लाइब्रेरी को देखा और उसे जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही पुरैना और धुसकिया गांवों में आवासों व शौचालयों का निरीक्षण भी किया। चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही बच्चों में सौर ऊर्जा की लाइटें बांटने के अलावा कुछ गरीबों में कंबलों का भी वितरण किया।
डीएम शैलेंद्र सिंह ने थारु क्षेत्र का दौरा किया। डीएम ने पुरैना गांव पहुंच कर वहां बनी लाइब्रेरी को देखा और उसे जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह धुसकिया गांव पहुंचे। जहां उन्होंने बन रहे आवासों और शौचालयों की जानकारी की। धुसकिया में ही चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हमारे समाज में 50 प्रतिशत भागेदारी महिलाओं की है, उनके शिक्षित हुए बिना समाज शिक्षित नहीं हो सकता है इसीलिए महिलाओं का शिक्षित व आर्थिक रूप से समृद्ध होना आवश्यक है। डीएम ने एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, थारु शिल्प गांव, कोतवाली एवं राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में ही डीएम ने प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को सौर ऊर्जा की लाइटें वितरित कीं। वहीं कई गरीब लोग भी उनकी चौपाल में पहुंचे जिनको डीएम ने कंबलों का वितरण किया। डीएम के साथ एसडीएम पलिया इंद्रकांत द्विवेदी, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, परियोजना अधिकारी यूके सिंह, सीडीपीओ सुमन सिंह, बीडीओ पलिया राघवेंद्र तिवारी सहित अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।