{"_id":"57178c8c4f1c1b13538b4627","slug":"dm-suddenly-rushed-the-school-the-education-system-open-pole","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक स्कूल पहुंचे डीएम, शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक स्कूल पहुंचे डीएम, शिक्षा व्यवस्था की पोल खुली
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंद मिले दो कक्ष, 97 में नौ बच्चे ही मिले
प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका थीं नदारद
प्राथमिक विद्यालय अमघट का हाल देख जताई नाराजगी
अनुपस्थित शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब, वेतन रोका
डीएम आकाशदीप बुधवार को प्रात: 10.25 बजे अचानक ब्लाक बेहजम के प्राथमिक विद्यालय अमघट पहुंच गए। स्कूल में मौजूद अध्यापक और रसोइया डीएम को देख हड़बड़ा गए। डीएम ने जानकारी ली तो पंजीकृत 97 में से नौ बच्चे ही उपस्थित मिले।
प्रधानाध्यापक राहुल वाजपेयी और सहायक अध्यापिका विदुषी पंचोली नदारद थीं। इसके बाद डीएम को दो कक्षा कक्ष बंद मिले, जिन पर ताले लटक रहे थे। खुलवाया तो एक में कबाड़ भरा मिला, जबकि दूसरे कक्ष के श्यामपट पर 26 मार्च की तारीख पड़ी थी। यह देख डीएम खफा हो गए। उन्होंने कहा कि बिल्कुल पढ़ाई नहीं हो रही है। साथ ही अनुपस्थित प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका का स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने का आदेश दिया। डीएम ने बच्चों ने पूछा, उन्हें खाना मिलता है। इसके बाद उन्होंने मिडडेमील रजिस्टर भी देखा। डीएम ने सहायक अध्यापिका अनीता सिंह से कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए। वह फिर विद्यालय आएंगे। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलनी चाहिए वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय एसपी अखिलेश चौरसिया भी साथ रहे।
अभी बीते शिक्षा सत्र में ही चल रहा है शिक्षा विभाग
डीएम आकाशदीप ने प्राथमिक विद्यालय अमघट के श्यामपट पर 26 मार्च की तारीख देखी तो वह हतप्रभ रह गए। संग चल रहे एसपी अखिलेश चौरसिया से कहा, देखो बेसिक शिक्षा विभाग अभी पिछले शिक्षा सत्र में ही चल रहा है। पहली अप्रैल से नया सत्र चालू हो चुका है, लेकिन इसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे नए सत्र में यहां एक दिन भी पढ़ाई नहीं हुई। मामले में गंभीर डीएम ने बीएसए डॉ ओपी राय को व्यवस्था में सुधार लेने के सख्त निर्देश दिए हैं।