फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM said, give such food to patients which can be eaten by themselves

डीएम की दो टूक: सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारे जिम्मेदार

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM said, give such food to patients which can be eaten by themselves
बैठक करते डीएम।
कोविड-कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में बैठक कर डीएम ने चिकित्साधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

डीएम बोले, चार दिन में जिला एवं महिला अस्पताल चाक चौबंद करें
लखीमपुर खीरी। डीएम ने बुधवार की शाम कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण कर सीएमओ, जिला एवं महिला अस्पताल के सीएमएस सहित सीएचसी और पीएचसी अधीक्षकों संग बैठक की। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए दो टूक कहा कि अस्पताल में बनने वाला खाना गुणवत्तापूर्ण ऐसा हो, जिसे आप भी खा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चार दिन में जिला एवं महिला अस्पताल की व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर से कोविड की जांच और टीकाकरण की स्थिति जानकार लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा को साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश देकर सफाई कर्मियों की संख्या जानी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका का सहयोग लेने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा चार दिन बाद वह स्वयं जिला एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने रोजाना बेडशीट बदलने के बाबत निर्देश दिए। प्रभारी सीएमएस ने प्रधान सहायक के मेडिकल अवकाश पर होने की सूचना दी। इस कारण तमाम कार्य प्रभावित है। उधर, डीएम सीएचसी पीएचसी के अधीक्षकों के संग बैठक कर वैक्सीनेशन और कोरोना जांच के गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग टीम भावना से काम कर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। लक्ष्य से कम वैक्सीनेशन मिलने पर ईसानगर, कुंभी, फूलबेहड़, बाकेगंज, मितौली, निघासन, पसगवा, मोहम्मदी, रमियाबेहड़, बिजुआ एवं पलिया अधीक्षकों से इसका कारण जानकर गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, एसीएमओ अश्विनी, डॉ. बीसी पंत, डॉ. आरपी दीक्षित, डॉ. अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed