{"_id":"591b436b4f1c1b8b51f2314b","slug":"dm-has-heard-about-170-complaints-in-tahsil-day","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम ने तहसील दिवस में सुनीं 170 शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने तहसील दिवस में सुनीं 170 शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 16 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
dm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निबटीं सिर्फ 18, मोहम्मदी में एक भी निस्तारण नहीं
सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की आईं
मई माह के तीसरे मंगलवार को डीएम आकाशदीप ने सदर तहसील की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों को अधिकारी पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से निर्धारित समय सीमा के अंदर निबटाएं। इसमें किसी स्तर पर हीलाहवाली बर्दाश्त नही की जाएगी।
लखीमपुर तहसील दिवस में कुल 170 शिकायती पत्र आए। इनमें से 18 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 111 पुलिस के 28, विकास के तीन, शिक्षा का एक स्वास्थ्य विभाग के चार और अन्य 23 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए।
तहसील दिवस में एसपी डॉ. एस चन्नपा, सीडीओ अमित ंसिंह बसंल, पीडी वीरेंद्र कुमार, डीडीओ अनिल कुमार, सिंह, सीएमओ डॉ. जावेद अहमद, एसडीएम आलोक कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर, डीएसडब्ल्यूओ ओपी सिंह, बीएसए संजय शुक्ला, डीडी कृषि डॉ. शिव कुमार केसरी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पलियाकलां। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 49 शिकायतें आईं। इनमें सिर्फ एक शिकायत का ही मौके से निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा 22 शिकायतें राजस्व विभाग की आईं जबकि पुलिस की 18, चकबंदी की तीन, नगर पालिका की दो, पीडब्ल्यूडी पूर्ति और विकास विभाग की एक-एक शिकायतें आईं। इनमें राजस्व की सिर्फ एक शिकायत का ही निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर सीओ जितेंद्र गिरि, बीडीओ राघवेंद्र तिवारी, बीईओ ओंकार सिंह, सीएचसी अधीक्षक जितेंद्र पाल, एसडीओ हाइडिल महेंद्र कुमार, सीडीपीओ सुमन सिंह, पूर्ति निरीक्षक साधना श्रीवास्तव, नगर पालिका से विजय मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मोहम्मदी। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 65 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में राजस्व की 41 पुलिस की नौ, चकबंदी की आठ, विकास की चार शिकायतों के अलावा वन विभाग, निर्वाचन और आबकारी की एक-एक शिकायत दर्ज की गई।
मितौली। ब्लाक सभागार में एसडीएम संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 51 प्रार्थना पत्र आए। इसमें राजस्व विभाग के सबसे ज्यादा 36 पुलिस के नौ पूर्ति और विकास के दो-दो बिजली और जलनिगम की एक-एक शिकायतें आईं। इसमें से राजस्व के मात्र छह और विकास के एक मामले का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार घनश्याम भारती, पूर्ति निरीक्षक आनंद सिंह, बीडीओ बीके मोहन, बिजली विभाग के एसडीओ आरबी सिंह इंस्पेक्टर मैगलगंज अजय पांडेय के अलावा नलकूप, पीडब्ल्यूडी, बालविकास, समाज कल्याण सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में राजस्व की 51, पुलिस की 27, चकबंदी की आठ, पूर्ति विभाग 12, विकास की 4, शिक्षा, समाज कल्याण, मंडी समिति और नगरपालिका की दो दो, पीडब्लयूडी, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, विद्युत की एक एक शिकायत आई। जिसमें मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण हो सका।