{"_id":"68d97a7c8a7ac581710f5a84","slug":"dm-gave-ration-cards-and-relief-kits-to-30-women-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-156958-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीएम ने 30 महिलाओं को दिए राशन कार्ड व राहत किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीएम ने 30 महिलाओं को दिए राशन कार्ड व राहत किट
Sun, 28 Sep 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार डीएम के साथ मौजूद महिलाएं। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले के 4,471 जरूरतमंद पात्र महिलाओं के राशन कार्ड बनाए गए। कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 30 महिलाओं को अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड दिए। साथ ही उन्हें राहत किट भी दी। किट में छाता, 2 लीटर पानी की बोतल, बैटरी सहित टॉर्च, दो पैकेट सेनेटरी नैपकिन और मच्छरदानी आदि है।
डीएम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सरकारी योजनाओं और संसाधनों से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। स्पॉन्सरशिप योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के जरिये निराश्रित बच्चों को शिक्षा व सहारा उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत बालिकाओं के जन्म पर पोषण के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाता है, जबकि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत कन्याओं को 6 चरणों में 25 हजार की मदद दी जाती है।