{"_id":"6abea5cce862d0984704beb1","slug":"dm-fixed-the-responsibilities-of-the-officers-regarding-the-legislative-council-elections-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-979187-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम ने तय की अधिकारियों की जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विधान परिषद चुनाव को लेकर डीएम ने तय की अधिकारियों की जिम्मेदारियां
Thu, 01 Oct 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने चुनाव से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कीं।
कार्मिक, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सीडीओ योगानंद पाण्डेय को सौंपी गई। यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तन्वीर अहमद को दी गई। लॉ एंड ऑर्डर और सिक्योरिटी प्लान की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) को सौंपी गई।
बैठक में कंट्रोल रूम, शिकायत प्रकोष्ठ, मतपत्र मुद्रण एवं वितरण, मीडिया, एमसीसी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण और वेलफेयर समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों के दायित्व भी निर्धारित किए गए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों को स्पष्ट रूप से समझते हुए समयबद्ध कार्ययोजना के साथ तैयारी पूरी करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। संवाद