फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM featured RTO office hit, the result is zero

डीएम ने एआरटीओ दफ्तर पर मारा छापा, नतीजा शून्य

Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 01 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
DM featured RTO office hit, the result is zero
dm - फोटो : amar ujala
दलालों के साथ ही भागे कार्यालय के बाबू
विज्ञापन

दो संदिग्ध दलालों को पूछताछ कर छोड़ा
डीएम बोले-अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कार्रवाई
एआरटीओ बोलीं-कोई नहीं था अनुपस्थित

जिला पंचायत परिसर स्थित एआरटीओ कार्यालय पर शुक्रवार को डीएम आकाशदीप ने अचानक छापा मारा, जिससे दलालों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी कार्यालय में मौजूद स्टाफ को लगी, तो वे भी भाग निकले। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने दो संदिग्ध दलालों को हिरासत में लिया, जिन्हें पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, लेकिन एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने किसी कर्मचारी के अनुपस्थित होने की बात से ही इंकर किया है। 
शुक्रवार की दोपहर डीएम आकाशदीप ने अचानक एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारा और पहले जिला पंचायत का मुख्यद्वार बंद करा दिया। इससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। डीएम ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए पटल सहायकों से सवाल-जवाब किए। कार्यालय की साफ.-सफाई व्यवस्था तथा लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों के पंजीकरण के लिए जो वाहन स्वामी अपने फार्म प्रस्तुत करते हैं, तो बिचौलियों, दलालों से दूर रहकर कार्य किया जाए। उन्होंने कार्यालय परिसर में भूतल पर स्थित लर्निग लाइसेंस कक्ष के निरीक्षण के दौरान पटल सहायकों की सभी कुर्सियां खाली पाई और कार्यालय में कोई भी आवेदक नजर नहीं आए। कार्यालय परिसर में बेवजह घूम रहे लोगों से पूछताछ करने लगे, तो वहां भगदड़ मच गई। इस पर डीएम के निर्देश पर पकड़कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। दफ्तर से अनुपस्थित करीब आधा दर्जन कर्मचारियों के विरुद्ध डीएम ने विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी प्रेम कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ श्वेता वर्मा, सहायक निदेशक सूचना बीपी गौतम, ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, नवीन दीक्षित मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


तो किसी पर नहीं हो सकेगी कार्रवाई
एआटीओ कार्यालय में दलालों का जमावड़ा आम हो चुका है, जिस पर विभाग और जिला प्रशासन नकेल नहीं डाल सका है। शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण कर दलालों और कर्मचारियों को चौंकाया जरूर, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। क्योंकि एआरटीओ श्वेता वर्मा ने किसी भी कर्मचारी के अनुपस्थित होने की बात से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed