फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM Durga Shakti Nagpal taught the children like a teacher in School

टीचर बनीं डीएम मैडम: जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बच्चों से सुने पहाड़े, परखी शिक्षा की गुणवत्ता

Wed, 24 Jul 2024 01:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jul 2024 01:01 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का बुधवार को अलग अंदाज देखने को मिला। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया। उनसे पहाड़े भी सुने। 

विज्ञापन
DM Durga Shakti Nagpal taught the children like a teacher in School
क्लास में छात्र को पढ़ातीं डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार सुबह ब्लॉक लखीमपुर के कई परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चिमनी में पहुंचीं डीएम ने शैक्षिक गुणवत्ता परखी। उन्होंने टीचर की तरह क्लास लेकर विद्यार्थियों को पढ़ाया। उनसे दो और चार का पहाड़ा सुनने के साथ ब्लैकबोर्ड पर लिखवाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। 

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में बच्चों से ही पूछताछ की। हेडमास्टर ने डीएम को विद्यालय में नामांकित बच्चों के सापेक्ष उपस्थित बताई। डीएम ने कक्षा में छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर छात्र उपस्थिति बढ़ाएं। डीएम ने संविलियन विद्यालय आधाचाट में कक्षा पांच के निरीक्षण के दौरान पाया कि सहायक अध्यापिका कल्पनाराज बच्चों को गणित पढ़ा रही थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने क्लास रूम में स्वयं ब्लैक बोर्ड पर पहुंचकर बच्चों से जोड़-घटाव के सवाल पूछे। सही जवाब देने पर उनका उत्साह बढ़ाया। रीडिंग क्षमता का जायजा लेने के लिए डीएम ने क्लास चार की छात्रा सोनिका, अंजू , क्लास छह की छात्रा रूपा से पुस्तक पढ़वायी। बच्ची ने पुस्तक का पैरा पढ़कर सुनाया। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, बीडीओ (सदर) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
 

पीएस चिमनी में डीएम ने बच्चों से सुने पहाड़े
प्राथमिक विद्यालय चिमनी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति पंजिका से बच्चों की उपस्थिति का सत्यापन किया। छात्रा रूबी, अंशु से क्लास रूम में मौजूद बच्चों की संख्या भी गिनवाई। बच्चों से पहाड़े सुने, सही सुनाने तालियां भी बजवाई। डीएम ने बच्चों को हाथ साफ कर भोजन करने, उठने के बाद और सोने से पहले ब्रश करने के फायदे बताकर इसे दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी। निर्माणाधीन विद्यालय भवन का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी। बीडीओ सदर को निर्देश दिए की अपने सुपरविजन में एक माह में भवन को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। 

रागिनी का नेत्र परीक्षण करेगी हेल्थ टीम
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने यूपीएस पिपरिया पहुंचकर पठन-पाठन की गुणवत्ता परखी। डीएम की निगाह नेत्र विकार से ग्रसित क्लास सातवीं की छात्रा रागिनी राज पर गई डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि चिकित्सा टीम से रागिनी की नेत्र जांच कराते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराए। कक्षा आठ की क्लास में शिक्षिका द्वारा पुस्तक को पढ़ाया जा रहा है। इस पर उन्होंने बच्चों से पुस्तक पढ़वाई व रीडिंग स्किल चेक की। विद्यालय परिसर में हैंडपंप में गंदा पानी आने पर प्रधान पर गहरी नाराजगी जताते हुए यथाशीघ्र रिबोर कराने के निर्देशित किया।

सांस्कृतिक, खेल व उनके रूचि के अनुसार जागरूक भी करें
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल व उनके रूचि के अनुसार जागरूक भी करें। डीएम ने बच्चों से विभिन्न रंगों, आकृतियों के बारे में पूछते हुए बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की परख की। साथ ही पठन-पाठन, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन आदि की जांच की। छात्र-छात्राओं से रूबरू होते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने, गुरुजनों व माता-पिता का आदर करने, स्वच्छता अपनाने की नसीहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed