{"_id":"61b0ee8861aa204516038ed9","slug":"dm-distributed-labor-cards-to-the-workers-of-the-unorganized-sector-lakhimpur-news-bly468578858","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बांटे श्रम कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बांटे श्रम कार्ड
विज्ञापन
लाभार्थी को ई-श्रम कार्ड देते डीएम।
डीएम की अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार की शाम को असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 की जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई, जिसमें डीएम ने ई-श्रम पोर्टल एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की अद्यतन प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल के जरिए पंजीकरण कराएं। कोई भी पात्र असंगठित क्षेत्र का कर्मकार इससे वंचित न रहने पाए यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने पंजीकृत श्रमिक प्रेम नारायण कश्यप, अच्छेलाल, लक्ष्मी देवी, रजनीश कुमार, गौरव कुमार, बनारसी, लक्ष्मी, अंशु, विश्राम एवं अरुण कुमार को ई-श्रम कार्ड प्रदान किया। सहायक श्रमायुक्त डॉ. महेश कुमार पांडे ने ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण कराने के फायदे गिनाए और इसे असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए जरूरी बताया।
उन्होंने बताया पंजीकरण के बाद लाभार्थियों को मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत कामगारों को पांच लाख तक का कैशलेस इलाज की घोषणा की गई है। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सभी एसडीएम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्जवल कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।