फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM-CDO reached Mandi to know the status of paddy procurement

धान खरीद की स्थिति जानने डीएम-सीडीओ पहुंचे मंडी

Thu, 18 Nov 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
DM-CDO reached Mandi to know the status of paddy procurement
कलक्ट्रेट सभागार में खाद की काला बाजारी को लेकर बैठक लेते डीएम।
मंडी सचिव को दिए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश, किसानों से भी की बातचीत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल सिंह बुधवार को दोपहर करीब 2:45 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों से फीडबैक लेकर धान खरीद की प्रगति जानी। डीएम के लगातार मंडी दौरे से क्रय केंद्र प्रभारी परेशान नजर आए।

डीएम ने बेलवापुर के किसान कर्मवीर सिंह से बातचीत की तो किसान ने बताया कि वह आज दो ट्रॉली धान बेचने के लिए लाया है। ग्राम मालपुर के किसान हरप्रीत सिंह अपने ट्रैक्टर पर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। डीएम ने किसान से बातचीत की। डीएम ने कहा कि मंडी के किसी भी सेंटर पर आप अपना धान बेच सकते हैं। जरूरी नहीं है कि इसी सेंटर पर प्रतीक्षा करें। इसके बाद डीएम पीसीयू द्वितीय क्रय केंद्र पर पहुंचे। डीएम के पूछने पर क्रय केंद्र प्रभारी शंभू दयाल ने बताया कि अब तक क्रय केंद्र पर 68 किसानों से 4958 क्विंटल धान की खरीद की है। वहीं तीन किसानों से 216 क्विंटल धान खरीदा है। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर भीड़ न होने पर डीएम ने अन्य क्रय केंद्र पर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे किसान हरप्रीत को बुलाकर इस सेंटर पर धान बेचने के लिए कहा। डीएम के कहने पर किसान ने वहां पर ट्राली लाकर अपने धान की तौल कराई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि खरीदे गए धान की फीडिंग करते हुए आवंटित मिलों में नियमित भेजाजाए। डीएम ने मंडी सचिव सुधांशु कुमार को निर्देश दिया कि वह भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करें कि जिन सेंटरों पर किसानों की भीड़ है, उन्हें मंडी में स्थापित अन्य सेंटरों पर सुगमता पूर्वक खरीद कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed