फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Divyang watchman dies due to bee attack

मधुमक्खियों के हमले से दिव्यांग चौकीदार की मौत

Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Divyang watchman dies due to bee attack
मधुमक्खियों के हमले से बुद्धारम के मौत पर रोते बिलखती परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनिया। कस्बा तिकुनिया के गांव सुथना बरसोला निवासी दिव्यांग बुद्धाराम की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुथना बरसोला निवासी बुद्धाराम (55) वर्ष कृषि उत्पादन मंडी समिति तिकुनिया में चौकीदार था और गांव से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर सेहनखेड़ा अयोध्या पुरवा मार्ग पर स्थित शान भट्ठे पर अपने बेटे के साथ मजदूरी करता था। शनिवार को सुबह 10:00 बजे अपनी ट्राइसिकल से भट्ठे पर जा रहा था। वह भट्ठे से करीब 500 मीटर की दूरी पर पहुंचा ही था कि इसी बीच रोड के किनारे पीपल के पेड़ पर मंडरा रहे मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। दिव्यांग बुद्धाराम भाग भी नहीं पाया और बेहोश होकर ट्राइसिकल से गिर गया। राहगीरों ने उसके बेटे बराती लाल को सूचना दी। बराती लाल जब दौड़कर आया तो देखा उसके पिता बेहोश पड़े थे और मुख में मधुमक्खियां घुसी हुई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद लेखपाल मोहन कश्यप ने लिखा पढ़ी की। रविवार को दिव्यांग का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

काश कोई राहगीर बचा लेता जान, दहशत में लोग
जिस वक्त बुद्धाराम पर मधुमक्खियां हमला कर रही थीं उस वक्त तक कोई राहगीर उस तरफ से नहीं निकला। बुद्धाराम के मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिल सकी। उधर, मधुमक्खियों के हमले से डरे हुए लोग खेतों में काम पर जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed