{"_id":"69e5163c1ce9d34f60065beb","slug":"divorced-husband-stabs-wife-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173238-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तलाक दे चुके पति ने पत्नी को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तलाक दे चुके पति ने पत्नी को मारा चाकू
Sun, 19 Apr 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
खीरी टाउन। मोहल्ला कटरा में रविवार सुबह तलाक दे चुके पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
कटरा निवासी 40 वर्षीय जाकरून सुबह करीब सात बजे घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान पति कुर्बान अली बाहर आया और अचानक पेट में चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
घायल के पुत्र स्माइल और शानू ने बताया कि पिता तलाक के बाद भी उनके साथ रहते थे और आए दिन मारपीट करते थे। पुलिस ने आरोपी के भाई सद्दाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि स्माइल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।