फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District 's indifference to suffering from weather

मौसम की बेरुखी से बेहाल रहा जिला

Sat, 17 Jan 2015 07:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Jan 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
District 's indifference to suffering from weather
मौसम की बेरुखी से शनिवार को भी लोग बुरी तरह बेहाल रहे। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और बर्फीली हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे हल्की धूप निकली पर गर्माहट महसूस नहीं हुई। इससे पहले शुक्रवार रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सुबह से शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त रहा। सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को बर्फीली हवाएं चलने के बाद देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला भी जारी रहा। इसके कारण शनिवार को भी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पाई। दोपहर बाद करीब दो बजे हल्की धूप निकली लेकिन उसमें नाममात्र को गर्माहट थी। इसके चलते यह धूप लोगों को राहत नहीं दे पाई।
विज्ञापन

लगातार बनते बिगड़ते मौसम के मिजाज से जिले भर में जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। ठंड के कारण मजदूरों को काम न मिलने से उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। ठंड से जिले का उद्योग और व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी लोग भारी भरकम कपड़ों से लदे फंदे रहे। शाम होते ही लोग अलाव के इर्द-गिर्द सिमट आए। बेसहारा और खानाबदोश जिंदगी गुजारने वाले लोगों के अलावा बीमारों और बुजुर्गों पर यह भीषण शीतलहर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर के चलते स्कूल 21 जनवरी तक बंद
भीषण शीतलहर के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने 21 जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैरसरकारी और मान्यताप्राप्त स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान शिक्षकों को स्कूल आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed