फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District moves towards controlling TB, 356 patients reduced, 138 villages TB free

Lakhimpur Kheri News: 50 टन कचरा, 5 टन निस्तारण... कूड़े से घिरा शहर

Mon, 23 Mar 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
District moves towards controlling TB, 356 patients reduced, 138 villages TB free
टैक्सी स्टैंड वाले मार्ग पर सड़क तक फैला कूड़ा। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था पूरी तरह असंतुलित हो गई है। रोजाना 50 से 51 टन कचरा निकल रहा है, जबकि निस्तारण केंद्र की क्षमता सिर्फ पांच टन ही है। इस अंतर ने शहर के कई मोहल्लों को कूड़ाघर में बदल दिया है और सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी के बीच कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पा रहा है। शहर के लगभग सभी मोहल्लों में खाली प्लॉट पड़े हैं, जिन्हें लोगों ने कूड़ा डालने का स्थायी स्थान बना दिया है। इससे न सिर्फ आवागमन में दिक्कत हो रही है, बल्कि मच्छरों के पनपने से संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई इलाकों में कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठता, जिससे सड़कों और गलियों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिदायतनगर, नई बस्ती, कमलापुर, शिव कॉलोनी, हाथीपुर और नौरंगाबाद जैसे क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है। यहां कूड़ा उठान न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-----------------
शांतिनगर में 12 हजार की आबादी के हिसाब से 22 सफाईकर्मी चाहिए, लेकिन 15 से काम चल रहा है। इसी वजह से पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

-श्वेता यादव, सभासद, वार्ड शांतिनगर


--------------



हिदायत नगर में जनसंख्या ज्यादा है, लेकिन सिर्फ 12 सफाईकर्मी हैं। नियमित कूड़ा उठान न होने से वार्ड में गंदगी लगातार बढ़ रही है।



-शमशुल हसन, सभासद, हिदायतनगर
-----
आंकड़े बता रहे हाल
प्रतिदिन कचरा : 50–51 टन
निस्तारण क्षमता : 5 टन
आबादी : करीब 4 लाख
सफाई संसाधन
सफाईकर्मी : करीब 500
जेसीबी : 02
डंपर : 03
पोकलैंड मशीन : 02
पिंपैक्टर मशीन : 03
मैजिक वाहन : 25
साइकिल ठेलिया : 100
------------
व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर कलेक्शन को मजबूत किया जा रहा है। सफाई कर्मियों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें।

-डॉ. इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, नगर पालिका
---------------
मझरा फार्म स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पर 92.77 लाख रुपये से बाउंड्री वॉल, गेट और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद कूड़े के निस्तारण के लिए 65 टन क्षमता की मशीन भी जल्द लगवाएंगे।
-संजय कुमार, ईओ

टैक्सी स्टैंड वाले मार्ग पर सड़क तक फैला कूड़ा। संवाद

टैक्सी स्टैंड वाले मार्ग पर सड़क तक फैला कूड़ा। संवाद

टैक्सी स्टैंड वाले मार्ग पर सड़क तक फैला कूड़ा। संवाद

टैक्सी स्टैंड वाले मार्ग पर सड़क तक फैला कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed