फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Library: Distance from noise, proximity to goal

जिला पुस्तकालय : शोर से दूरी, लक्ष्य से नजदीकी

Mon, 04 May 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
District Library: Distance from noise, proximity to goal
जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर का जिला पुस्तकालय इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भरोसेमंद अध्ययन केंद्र बन गया है। यहां रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचकर शांत और अनुशासित वातावरण में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

पुस्तकालय का सन्नाटा ही यहां की सबसे बड़ी ताकत है, जहां बिना किसी व्यवधान के छात्र-छात्राएं एकाग्र होकर अपनी तैयारी को मजबूती दे रहे हैं। घर या अन्य स्थानों पर मिलने वाले शोर-शराबे और बाधाओं से दूर यहां उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलता है, जिससे उनकी एकाग्रता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का पर्याप्त संग्रह उपलब्ध है। सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग समेत अन्य विषयों की किताबें यहां आसानी से मिल जाती हैं, जिससे विद्यार्थियों को अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी में सहूलियत हो रही है। नियमित रूप से यहां पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि शांत माहौल और संसाधनों की उपलब्धता से उनकी तैयारी में निरंतर सुधार हो रहा है और लक्ष्य के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

पुस्तकालय का शांत माहौल पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा है। यहां आकर ध्यान भटकता नहीं और नियमित पढ़ाई की आदत बन गई है, जिससे तैयारी में सुधार हुआ है।
-साधना, अभ्यर्थी पीजीटी

घर की अपेक्षा यहां ज्यादा एकाग्रता के साथ पढ़ाई हो पाती है। सभी जरूरी किताबें एक ही जगह मिल जाती हैं, जिससे समय की बचत होती है और तैयारी बेहतर होती है।
-मानसी गुप्ता, अभ्यर्थी पीसीएस
----------

पुस्तकालय में अनुशासित वातावरण मिलता है, जो प्रेरित करता है। रोजाना यहां आकर पढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ा है और परीक्षा को लेकर डर भी कम हुआ है।
-सोनाली गुप्ता, अभ्यर्थी यूपी पीसीएफ
-------------

यहां का माहौल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मददगार है। शांत वातावरण और अच्छी किताबों की उपलब्धता से पढ़ाई आसान हुई है और लक्ष्य हासिल करने का भरोसा बढ़ा है।

-प्रतिभा विश्वकर्मा, अभ्यर्थी टीजीटी

जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद

जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद

जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद

जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद

जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद

जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद

जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद

जिला पुस्तकालय में तैयारी करती छात्राएं: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed