फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Coordinator will now inspect schools

अब जिला समन्वयक भी करेंगे स्कूलों का निरीक्षण

Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक ने प्रति सप्ताह निरीक्षण का लक्ष्य भी तय किया
विज्ञापन

बीआरसी के सह समन्वयक भी प्रतिमाह देखेंगे 10 स्कूल
इससे शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए विभागीय अफसरों ने एक बार फिर सबसे ज्यादा स्कूलों के निरीक्षण पर ही भरोसा जताया है। पहले सिर्फ बीईओ और सह समन्वयक के लिए लक्ष्य तय था, लेकिन अब बीएसए समेत सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक भी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण आख्या को ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा।

बीएसए संजय कुमार शुक्ला के मुताबिक निरीक्षण से शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही बच्चों की दी जा रही सुविधाओं की मॉनीटरिंग बेहतर ढंग से हो सकेगी। बीईओ को प्रतिमाह 20 स्कूलों का निरीक्षण करना पहले से ही निर्धारित है। शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा) ने बीएसए को प्रतिमाह 10, सर्व शिक्षा अभियान के तहत तैनात जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, एमडीएम, ट्रेनिंग, समेकित शिक्षा और निर्माण समन्वयक भी प्रतिमाह 10-10 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा बीआरसी के सह समन्वयक भी प्रतिमाह 10-10 स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट आनलाइन फीडिंग कराएंगे। मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुए शिक्षा निदेशक ने निरीक्षण में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि जिस स्कूल में कमी पाई जाती है, तो संबंधित शिक्षक का उत्तरदायित्व निर्धारण कर पुन: आगामी माह में निरीक्षण किया जाए। ताकि सुधार न होने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed