{"_id":"586fa5f14f1c1b005215bbb6","slug":"district-attorney-srgrmian-uptake-of-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
advocates
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न पदों के लिए रणनीति बनाने में जुटे वकील, जनसंपर्क अभियान तेज
जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी चुनाव के लिए कचहरी परिसर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। चुनाव प्रचार के मामले में महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान में ज्यादा तेजी दिखाई है।
अध्यक्ष पद के लिए पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अनुराग तिवारी इस बार दमखम से चुनाव में है तो वहीं पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा भी मैदान में उतर चुके है, लेकिन चुनाव प्रचार को लेकर सबसे दिलचस्प मुकाबला महामंत्री पद के लिए है क्योंकि इस चुनाव में सतेंद्र बाजपेई और महेंद्र तिवारी नए प्रत्याशी होने के बाद भी पूरे दमखम से मैदान में हैं, इस चुनाव में पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे हेमंत गुप्ता भी पूरे जोश खरोश से इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि चौथे उम्मीदवार के रूप में रामाधार राही भी अपना पर्चा दाखिल करने का दावा कर रहे हैं।
1961 वकील ही कर सकेंगे मतदान
जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री अशोक शुक्ल ने बताया कि 31 दिसंबर तक अपनी सदस्यता को अपडेट रखने वाले मतदाताओं को ही इस बार मताधिकार मिलेगा। इसके लिए मतदाता सूची फाइनल हो चुकी है। इसमें 1714 सदस्यों को सक्रिय सदस्य के रूप में मताधिकार मिला है वहीं अजीवन सदस्यता सूची के 247 सदस्यों को मताधिकार प्राप्त हुआ है। इस तरह कुल 1961 वकीलों को ही जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मताधिकार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
फोटोयुक्त मतदाता सूची
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में इस बार 21 जनवरी को होने वाले मतदान में फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रयोग किया जाएगा, इस बावत पुष्टि करते हुए चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ की ओर से जारी सदस्यता पहचान पत्र के बिना मताधिकार नहीं हो पाएगा। साथ ही इस बार फोटोयुक्त मतदाता सूची से भी मिलान किया जाएगा।
नामांकन के पहले दिन दाखिल हुए नौ पर्चे
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के नौ दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि नामांकन दाखिल करने के दौरान शक्ति प्रदर्शन करने के मामले में शुक्रवार को किसी प्रत्याशी ने पहल नहीं की।
नामांकन प्रक्रिया के तहत पहले दिन महामंत्री पद के लिए अशोक शुक्ला, और श्याम किशोर वर्मा, घनश्याम द्विवेदी, संदीप सिंह चौहान आदि ने नामांकन दाखिल किए। मीडिया प्रभारी मुनेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमोहन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र शुक्ल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह, महामंत्री पद के लिए हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए राजेश श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ वर्ग के तीन पदों के लिए विष्णु गोपाल सक्सेना, विनय कुमार पांडे, सरोज वर्मा और मुबश्शिर खां ने अपना नामांकन कराया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह गौड़, राकेश वर्मा, शिव सहाय सिंह, नंदलाल यादव, जाहिद अली खंा, हरीश श्रीवास्तव, प्रेम सागर छिब्बर, सुधीश कुमार, कपिल रस्तोगी, रजनीश त्रिवेदी, वेद प्रकाश वर्मा, संतोष वर्मा, विक्रम सिंह मौजूद रहे।