फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Distribution of admit cards started in DIOS office

डीआईओएस कार्यालय में शुरू हुआ प्रवेश पत्रों का वितरण

Sun, 20 Mar 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Distribution of admit cards started in DIOS office
डीआईओएस कार्यालय में प्रवेश पत्र के बंडल लेते विद्यालय के कर्मचारी।
24 मार्च से होंगी माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन

132 केंद्रों पर 87011 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा में
लखीमपुर खीरी। बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। होली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी ऑफिस खोलकर परीक्षा संबंधी काम निपटाएं जा रहे हैं। चार दिन बाद शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने प्रवेश पत्र भेज दिए हैं। इनका वितरण भी डीआईओएस कार्यालय में शुरू हो गया है। अब तक करीब 125 कॉलेज के लोग प्रवेश पत्र के बंडल ले भी जा चुके हैं।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड से प्रवेश पत्र और नामावली उपलब्ध करा दी गई है, जिसका वितरण भी शुरू हो गया है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

प्रश्न पत्रों की सीसीटीवी से होगी निगरानी
आईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। प्रश्न पत्रों को डबल लॉक अलमारी में रखा जाएगा, जिसकी एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक और दूसरी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। ताकि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पूरी तरह हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

87011 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
डीआईओएस ने बताया कि 24 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं। इसमें 87011 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें हाईस्कूल के 46327 और इंटरमीडिएट के 40684 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं हाईस्कूल में प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 263 और इंटरमीडिएट में 5132 है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिले के 132 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
कुल विद्यालय-292
परीक्षा केंद्र बने-132
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed