{"_id":"6a528aac5e413d88a00c39cc","slug":"dispute-over-going-to-her-parents-house-husband-accused-of-cutting-her-nose-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-179652-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: मायके जाने की जिद पर पत्नी की नाक काटी, गुस्साई सास ने दामाद की बहन से लिया 'बदला'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: मायके जाने की जिद पर पत्नी की नाक काटी, गुस्साई सास ने दामाद की बहन से लिया 'बदला'
Sun, 12 Jul 2026 02:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:55 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मायके जाने की जिद पर पत्नी का पति से विवाद हो गया। इस दौरान पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट दी। इससे गुस्साई सास ने दामाद की बहन की नाक काटकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
घायल प्रीती और मोनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा में मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दांतों से उसकी नाक काट दी, जिससे पत्नी लहूलुहान हो गई। सूचना पर पहुंची विवाहिता की मां ने दामाद की बहन की नाक काटकर घायल कर दिया।
गांव ढखेरवा निवासी श्रवण कुमार कश्यप की पत्नी प्रीती कश्यप के अनुसार, वह अपनी चचेरी बहन की रविवार को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए मायके जाना चाहती थीं। इसी बात पर पति से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने उसकी पिटाई की और दांतों से उसकी नाक काटकर घायल कर दिया।
दोनों पक्षों में हुई मारपीट
घटना की सूचना पर प्रीती के पिता बनवारी, मां श्रीदेवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान प्रीती की मां श्रीदेवी ने दामाद की बहन मोनी कश्यप की भी दांतों से नाक काट दी, जिससे वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद दोनों घायलों का उपचार कराया गया। सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।