{"_id":"67098cf635e3e1d96c064ff5","slug":"dispute-not-resolved-shopkeepers-lying-in-the-fair-ground-with-goods-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-131007-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नहीं सुलझा विवाद... सामान लेकर मेला मैदान में पड़े दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नहीं सुलझा विवाद... सामान लेकर मेला मैदान में पड़े दुकानदार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के ऐतिहासिक रामलीला मेला आयोजन के विवाद का असर दुकानदारों के काम-धंधे पर पड़ा है। एक सप्ताह से दुकानदार सामान लेकर मेला मैदान में पड़े हैं। दुकान लगाने की जगह अब तक नहीं मिली और न ही रसीद कटाने के मामले का निस्तारण ही हुआ। पालिका और प्रशासन दोनों ही मौन हैं, जबकि दशहरा में सिर्फ कुछ घंटे का समय शेष है।
दहशरा के करीब पांच दिन पहले गुलजार हो जाने वाला शहर का मेला मैदान इस बार अभी सूना है। मैदान में सामान तो पड़ा है, लेकिन दुकान एक भी नहीं सजी। भीड़भाड़ और रौनक भी गायब है। इसकी वजह नगरपालिका और आयोजक ट्रस्ट के बीच विवाद बताया जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर मेला मैदान में दुकान के सामान के साथ मौजूद दुकानदारों ने अपना दर्द बयां किया।
सीतापुर के हरगांव निवासी रंजीत ने बताया कि नगरपालिका और ट्रस्ट के विवाद में हमारा नुकसान हो रहा है। एक सप्ताह से सामान लेकर पड़े हैं। अब तक दुकान लगाने की जगह निर्धारित नहीं की गई। बताया कि हमने ट्रस्ट से रसीद कटा ली। नगरपालिका भी रसीद कटाने का दबाव बना रही है। अब दो बार रसीद कटाएंगे तो क्या कमाएंगे।
विज्ञापन
नगरपालिका का विवाद, हमारा नुकसान
दुकानदार हनीफ ने बताया कि नगरपालिका का क्या विवाद है, हमें इसकी जानकारी नहीं है। हमारा नुकसान जरूर हो रहा है। अब तक दुकानें लग जातीं और मेला शुरू हो जाता था। 300 में से 80 प्रतिशत दुकानदारों ने ट्रस्ट से रसीद कटा ली है। नगरपालिका से भी कुछ ने रसीद कटाई, लेकिन मेला शुरू कब होगा इसका पता नहीं। तोताराम ने बताया कि हम तो हर साल दुकान लेकर आते हैं। इस बार नुकसान हो रहा है।
नगर पालिका हर बार काटती रही है रसीद : ईओ
नगर पालिका लखीमपुर के ईओ संजय कुमार ने बताया कि हर बार नगरपालिका ही रसीद काटती रही है। दुकानदारों ने बाहर क्यों रसीद कटा ली। जिन दुकानदारों ने नगरपालिका से रसीद कटा ली है, उनके लिए प्लॉट काटे जा रहे हैं। प्रशासन उन्हें जमीन देगा। कुछ दुकानदार रसीद लेने भी आ रहे हैं।