{"_id":"6a4bf3d8babed054f208db26","slug":"dispute-ends-in-bastauli-b-pacs-fertilizer-distribution-resumes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179183-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बस्तौली बी-पैक्स में विवाद खत्म, खाद वितरण बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बस्तौली बी-पैक्स में विवाद खत्म, खाद वितरण बहाल
Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजुआ। बस्तौली बी-पैक्स समिति में दो दिन से चल रहा खाद वितरण विवाद सोमवार को सुलझ गया। मामला चौकी पहुंचने पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया गया। इसके बाद गोदाम का ताला खुला और किसानों को नियमित खाद वितरण शुरू हो गया।
रविवार को डायरेक्टर धीरेंद्र दीक्षित पर कार्यालय और गोदाम में ताला लगाने का आरोप लगा था। समिति अध्यक्ष अवधेश मिश्र समेत किसानों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सचिव अनुज मिश्र और अध्यक्ष का आरोप था कि डायरेक्टर अनैतिक रूप से खाद वितरण का दबाव बना रहे थे।
सोमवार को एडीओ कोऑपरेटिव श्यामलाल भी ताला खुलवाने में सफल नहीं हो सके। डायरेक्टर ने शर्त रखी कि ताला तभी खुलेगा, जब खाद केवल स्थानीय किसानों को दी जाएगी। इसके बाद मामला बिजुआ चौकी पहुंचा।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी ने दोनों पक्षों से वार्ता कर समझौता कराया। उनकी पहल पर गोदाम का ताला खोलकर खाद वितरण शुरू करा दिया गया।
एडीओ कोऑपरेटिव श्यामलाल ने कहा कि समिति पूरे क्षेत्र के किसानों की है और खाद का वितरण नियमानुसार होगा। उनकी प्राथमिकता किसानों के हितों की रक्षा और समिति की प्रबंध समिति का सचिव के साथ तालमेल कराना है। फिलहाल समझौता हो गया है।