फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dispute between students for sitting in auto, slapped each other

Lakhimpur Kheri News: ऑटो में बैठने के लिए छात्र-छात्रा में विवाद, एक दूसरे को जड़े थप्पड़

Fri, 31 May 2024 04:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Dispute between students for sitting in auto, slapped each other
महेवागंज। ऑटो में बैठने को लेकर एक छात्र और छात्रा में कहासुनी हो गई। आरोप है कि छात्र की टिप्पणी से छात्रा का पारा चढ़ गया और उसने थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साए युवक ने भी छात्रा पर हाथ उठा दिया। हिम्मत कर लडकी ने उसे पकड़ लिया और पुलिस में शिकायत करने की बात कही। बाद में छात्र के माफी मांग लेने पर मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन

मामला भीरा मार्ग के एक डिग्री कॉलेज के निकट का बताया जाता है। इन दिनों स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की प्राइवेट परीक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार दोपहर एक डिग्री कॉलेज में परीक्षा देकर छात्र-छात्राएं अपने घरों को लौट रहे थे। एक छात्रा ऑटो से जा रही थी। बताते हैं कि तभी एक छात्र ने उस ऑटो को रुकने का इशारा किया। ऑटो रुकते ही छात्र बैठने लगा।
विज्ञापन

पर्याप्त जगह न होने पर छात्रा ने दूसरे ऑटो में बैठने की सलाह दी। इस बात पर छात्र ने कुछ टिप्पणी कर दी। यह बात छात्रा को नागवार गुजरी और उसने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर लड़के ने भी हाथ उठा दिया। सरेराह छात्र-छात्रा का विवाद होने से भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि अपने को फंसता देख छात्र ने कुछ दूर जाने पर लड़की से माफी मांग ली। इससे मामला रफादफा हो गया। कॉलेज के बाहर इसकी चर्चा आसपास के लोगो में दिन भर होती रही। लोगों ने कहा कि आए दिन कुछ न कुछ मामले आते हैं। एंटी रोमियो टीम कभी इधर का रुख नहीं करती। पुलिस ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed