{"_id":"6248a0c29db2c148394493d2","slug":"displeasure-among-lawyers-against-sdm-and-tehsildar-lakhimpur-news-bly4800634127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ वकीलों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ वकीलों में नाराजगी
विज्ञापन
गोला तहसील में डीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी।
ट्रांसफर की मांग, डीएम को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को एसडीएम और तहसीलदार के प्रति वकीलों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को 16 सूत्रीय ज्ञापन देकर एसडीएम और तहसीलदार के ट्रांसफर की मांग की है।
शनिवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार गौतम और महामंत्री विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट में लंबित मामलों की पत्रावलीयों पर एक सप्ताह के अंदर आदेश पारित करने, निर्विवाद मामलों में समय से निस्तारण न करने वाले राजस्व निरीक्षकों पर कार्यवाही, एसडीएम और तहसीलदार के लंबे समय से नियुक्त पेशकारों, दो राजस्व निरीक्षकों पर भ्रष्टाचार, वादकारियों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए ट्रांसफर की मांग की। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लगे प्राइवेट मुंशी को हटाया जाए साथ ही तहसीलदार न्यायिक एवं एक नायब तहसीलदार की नियुक्ति शीघ्र की जाए। वकील अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल प्रेम किशोर मिश्र, प्रदीप सिंह, नरेश सिंह तोमर, लाल बिहारी वर्मा, राजेश गिरी नोटरी, संत कुमार भारती, दाताराम गुप्ता, सरोज कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, अवनीश वर्मा आदि ने डीएम से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। वही तहसील अधिवक्ता संदीप अवस्थी ने डीएम को ज्ञापन देकर सतोती तालाब और अवैध कब्जे मुक्त कराने का ज्ञापन दिया।