फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disabled start fast many demands raised

विकलांगों का अनशन शुरू, कई मांगें उठाईं

Wed, 25 Feb 2015 07:45 PM IST
मैगलगंज
मैगलगंज Updated Wed, 25 Feb 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Disabled start fast many demands raised
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को अनशन शुरू किया गया। यहां विकलांगों की कई मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। पहले दिन सौ से अधिक विकलांग अनशन पर बैठे। घोषणा की गई कि मांगें न मानी गईं तो 27 फरवरी से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिलाध्यक्ष सद्दीक हुसैन के नेतृत्व में विकलांगों ने कसबे की कपड़ा मंडी में बुधवार से अनशन शुरू कर दिया। अनशन विकलांगों की उपेक्षा और ग्राम सभा खूटी बुजुर्ग के गांव नदौआ की विकलांग रेशमा देवी का लोहिया आवास स्वीकृत होने के बाद निरस्त किए जाने के खिलाफ शुरू किया गया। विकलांगों को कहना है कि विकलांगों का शोषण किया जा  रहा है। कहा गया कि आवास निरस्त करने का वाजिब कारण जाने बिना धरना खत्म नहीं किया जाएगा। यदि समय रहते प्रशासन ने विकलांगों की मांगों क ी अनदेखी की तो 27 फरवरी से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। अनशन पर मुख्य रूप से  दिनेश गुप्ता, सूरज दास, मालतीदेवी, रामखिलावन शुक्ला, अशोक मिश्रा, राकेश त्रिवेदी, रेशमा देवी, रामनिवास शुक्ला, जुगुल किशोर, सर्वेश, सुभाष, दलप्रीत, बिटोला देवी, जसोदा, रामप्यारी, गुड्डी देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed