फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Directions to the meeting the issue of dengue shadow

दिशा की समीक्षा बैठक में छाया डेंगू का मुद्दा

Sat, 29 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 29 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Directions to the meeting the issue of dengue shadow
dm - फोटो : amar ujala
- केंद्र संचालित योजनाओं की प्रगति पर जनप्रतिनिधियों ने की चर्चा
विज्ञापन

- जल निगम और बीएसएनएल की लापरवाही पर हुई खिंचाई
- विद्युतीकरण के लिए चिह्नित 556 नए मजरों के प्रस्ताव का अनुमोदन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने डेंगू का मुद्दा जोरशोर से उठाया। डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम न उठाए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए। बिंदुवार केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। विधायक और जनप्रतिनिधियों ने जल निगम और बीएसएनएल के अधिकारियों को सवालों के कटघरे में खड़ा किया, जिसके जवाब देने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। सांसद ने फागिंग के साथ ही लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए। 

कलक्ट्रेट सभागार में परियोजना निदेशक वीरेंद्र कुमार यादव ने पिछली बैठक की कार्यवाही के बारे में बताया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसके बाद एजेंडे में शामिल 29 विभागों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास के बाद जब स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पर चर्चा हुई, तो जनप्रतिनिधियों ने डेंगू का मुद्दा जोर शोर से उठाया। विधायक शमशेर बहादुर ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में मरीजों से मोटी रकम वसूले जाने की बात कही। साथ ही कहा कि कई परिवारों ने डेंगू का इलाज कराने के लिए जमीन गिरवी रखीं या बेचनी पड़ गई। सांसद अजय मिश्र टेनी ने विभागीय अधिकारियों से सवाल किए, जिसके जवाब में पंचायत राज विभाग ने 20 गांवों को ओडीएफ होने का दावा किया। सांसद ने गांवों में फागिंग कराने के निर्देश दिए और सीएचसी पर खून जांच की सुविधा बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही लोगों में जागरूकता लाने पर जोर दिया गया। सांसद ने हैंडपंपों की स्थिति के बारे में अधिशासी अभियंता जलनिगम से जानकारी ली। तो फूलबेहड़ ब्लाक प्रतिनिधि मुन्ना यादव ने रीबोर हुए नलों की सूची न दिए जाने का आरोप लगाया। तो किसी ने रीबोर के बाद मरम्मत न किए जाने की बात कही। इसके अलावा टेलीफोन लाइनों को दुरुस्त करने के बाद सड़कों की मरम्मत न किए जाने का आरोप लगाया है। विद्युतीकरण के बारे में अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि 556 नए मजरे चिह्नित किए गए हैं, जिनमें शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में उप निदेशक कृषि ने बताया कि 1.34 लाख किसानों ने बीमा कराया है। तो जंगली जानवर द्वारा फसल को नुकसान से मुआवजा दिलाने के बारे में चर्चा हुई, जिसमें सांसद ने इसे भी बीमा योजना में कवर कराने का आश्वासन दिया। धान खरीद के बारे में जनप्रतिनिधियों ने क्रय केंद्र बंद होने के आरोप लगाए हैं। इस पर डीएम आकाशदीप ने पीसीएफ द्वारा क्रय केंद्र बंद किए जाने की बात को मानी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, विधायक उत्कर्ष वर्मा, शमशेर बहादुर, नगर पालिका अध्यक्ष लखीमपुर डॉ. इरा श्रीवास्तव, नगर पालिका गोला की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसटीओ संतपाल वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, बीएसए संजय शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed