फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Direct subsidies to farmers to buy hybrid seeds

संकर बीजों की खरीद पर किसानों को सीधे सब्सिडी

Sat, 04 Apr 2015 06:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 04 Apr 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस की तरह संकर बीजों पर मिलने वाली सब्सिडी (अनुदान) जल्द ही आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) की जाएगी। लिहाजा खरीफ सीजन में संकर बीजों की खरीद पर अनुदान पाने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए कृषि विभाग पांच से 15 अप्रैल तक पंजीकरण करेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में इस व्यवस्था को अमल में लाने के लिए शासन ने कृषि विभाग को निर्देश जारी किए हैं। आगामी खरीफ सीजन में संकर धान, मक्का, ज्वार, बाजरा आदि के बीजों का वितरण नई व्यवस्था के अनुसार कराने पर जोर दिया जा रहा है। कृषि निदेशक की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक ब्लाक स्तर पर बीजों का वितरण कराया जाएगा, जिसमें कंपनियां स्टाल लगाकर बीज बिक्री करेंगी। यहां पर किसानों को पूरे मूल्य का भुगतान करना होगा। लिहाजा इससे पहले पांच से 15 अप्रैल तक उप कृषि निदेशक कार्यालय या फिर ऑनलाइन टोल फ्री नंबर पर किसानों को पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को उप कृषि निदेशक के स्तर से लाभार्थी किसानों को चयनित कर उन्हें सूचना दी जाएगी। ब्लाक स्तर पर एक मई से संकर बीजों की बिक्री के लिए स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पंजीकरण के संबंध में संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को जागरूक कर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा संकर बीज खरीदने के इच्छुक किसानों का जनपद स्तर पर पंजीकरण 15 अप्रैल तक किया जाएगा।
अनुदान प्राप्त करने के लिए भरना होगा प्रारूप
स्टाल से बीज क्रय करने के बाद किसानों को संबंधित ब्लाक में नामित कृषि विभाग के कर्मचारी के पास निर्धारित प्रारूप पर सूचना देगा, जिसमें बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड समेत कैशमेमो संलगभन किया जाएगा। संबंधित कर्मचारी किसानों को पावती रसीद उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हेक्टेयर क्षेत्र के लिए मिलेगा अनुदान
किसानों को स्वामित्व क्षेत्र के अनुसार अधिकतम दो हेक्टेअर क्षेत्र के लिए संकर बीज क्रय करने पर सब्सिडी मिलेगी। इससे अधिक क्षेत्रफल के लिए क्रय किए बीज पर अनुदान नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed